राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष रविकरण साहू ने किया अन्य सभी संगठनों का आभार
रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
भोपाल । राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवि करण साहू ने की 70 विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विशेष चर्चा
भोपाल पूरे प्रदेश में रथयात्रा लेकर नंगे पांव गली-गली गांव-गांव शहर शहर घूमने वाले रवि करण साहू के नेतृत्व में 2 अप्रैल को आयोजित हुए सामाजिक महाकुंभ में सहयोग करने वाले सभी सामाजिक संगठनों का प्रदेश अध्यक्ष रवि करण साहू ने आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
यह बैठक होटल गौरव पैलेस में संपन्न हुई जहां पर रविकरण साहू ने कहा कि प्रथम चरण में हेलीकॉप्टर से यात्रा हुई दूसरे चरण में रथयात्रा निकाली एवं जंबूरी मैदान में लाखों की संख्या में स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति में महाकुंभ का सफल समापन हुआ और अब तृतीय चरण में चयनित 70 विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा सम्मेलन आयोजित होंगे । जिसको लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा एवं सुझाव एवं सहयोग के अन्य बिंदुओं पर भी इस बैठक में विशेष चर्चा हुई। बैठक के समापन के उपरांत प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा तेल घाणी बोर्ड गठन के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया।



