नोहटा थाना क्षेत्र में 51 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह। दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत रोंड में घर के बाहर बारे में सो रहे 51 वर्षीय व्यक्ति की हत्या हो जाने का घटनाक्रम सामने आयाहै. प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि रविवार सुबह मृतक की बेटी सुषमा जब पापा को उठाने पहुंची तो वहां पापा खून से लथपथ हुए पड़े मिले। तत्काल उन्हें रविवार सुबह करीब 7 बजे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां ड्यूटी रत डॉक्टर विनय ने चेकअप उपरांत मृत घोषित कर दिया और उनका शव जिला अस्पताल के शव गृह में सुरक्षित रखवा दिया गया था.मौके पर नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल, चौकी प्रभारी मनीष यादव सहित पुलिस ने पहुंचकर परिजनों के बताए अनुसार कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि मृतक चन्नू पिता कंछेदी रैकवार उम्र करीब 51 वर्ष निवासी रोंड थाना नोहटा बताया गया है,आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।



