क्राइम

नेशनल हाइवे पर दो ट्रको की आमने सामने भिंड़त, तीन की मौत

दोनों वाहनों के ड्राइवर और एक क्लिंजर की मौत

उदयपुरा । गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 45 जयपुर भोपाल जबलपुर पर उदयपुरा के ग्राम सिलारी के पास दो टूको की आमने सामने भिंड़त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनो वाहनों के ड्राइवर एवं क्लिंजर की मौके पर मौत हो गई। जिन्हें ट्रक काटकर निकाला गया। वही दो घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुरा भेजा । ट्र
रायसेन जिले के उदयपुरा थाने के अंतर्गत हुए हादसे में दोनों टूक ड्राइवरो सहित एक क्लिंजर की मौत हो गई। जिन्हें पुलिस और समाजसेवियों की मदद से निकाला गया । टूको को अलग करने में जेसीवी की मदद भी ली गई।
बताया जाता है कि टूक क्रमांक MP20 HB 2198 बरेली से उदयपुरा शासकीय राशन (पीडीएस का गेंहू) लेकर वेयर हाउस जा रहा था । जबकि दूसरा टूक MP 17 HH 1983 जबलपुर से सीसा भरकर आ रहा था। घटना पोरिया ढाबे के पास हुई है।

Related Articles

Back to top button