पुलिस ने युवाओं को दी पुलिस कार्रवाई की जानकारी
रिपोर्टर : देवेन्द्र तिवारी
सांची । बाल अधिकार व कानूनी प्रक्रिया को जानने युवतियों का समूह पहुंचा पुलिस थाने जहां उन्हें पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी गई ।
जानकारी के अनुसार नगर के पुलिस थाने में युवतियों का सामूहिक दल पुलिस कार्रवाई जानने पहुंचा तथा थाने का भ्रमण किया ।इन्वेशन्स द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा बाल सुरक्षा व अधिकार के प्रति जागरूक किया जा रहा है उसी कड़ी में आज युवाओं के समूह ने थाने की कार्यवाही देखी तथा बाल समूह को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई इस दौरान थाना प्रभारी मांगीलाल भाटी ने समूह को थाने का भ्रमण कराया तथा पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी एवं उनके अधिकारों से उन्हें अवगत कराया हेल्प डेस्क तथा लाकप दिखाया गया थाना प्रभारी श्री भाटी ने कहा कि आप लोगों को जागरूक रहना चाहिए तथा कभी भी पुलिस की सहायता ले सकते हैं पुलिस हर पल आपके साथ है इस अवसर पर प्र आ चेतन कुमार पाठक सहित स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे । इस अवसर पर मीनाक्षी ठाकुर सोनम ठाकुर भी समूह के साथ उपस्थित थे ।



