मध्य प्रदेश
डीई को बताई क्षेत्र की बिजली समस्याएं

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शहडोल सांसद श्रीमति हिमाद्री सिंह के निर्देश पर ढीमरखेडा विकासखंड क्षेत्र में बिजली समस्याओं के निराकरण के लिए सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम लगातार सक्रिय है। इसी कडी में मंगलवार को क्षेत्र में आये डीई डीके सोनी को श्री गौतम ने क्षेत्र की बिजली समस्याओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में सहायक यंत्री कार्यालय खोलने एवं ग्राम पोंडीखुर्द में विधुत सब स्टेशन बनाने का प्रस्ताव दिया। जिस पर डीई ने विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया। गौरतलब है इन दिनों समूचे ढीमरखेडा विकासखंड में बिजली की समस्या से किसान व ग्रामीण बेहद हलाकान हैं।



