मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : 50 यात्रियों का जत्था रायसेन से काशी विश्वनाथ दर्शनों के लिए रवाना
भाजपाइयों ने बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों का हारफ़ूलों से स्वागत कर दी विदाई
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लंबे समय बाद मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की फिर से शुरुआत की गई है। जिसके तहत मंगलवार को जिला मुख्यालय रायसेन से सुबह भगवान काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए 50 सदस्यों का पहला जत्था 19 से 22 अप्रैल तक जिला मुख्यालय रायसेन से रवाना किया गया। स्थानीय चिड़िया टोल वन परिसर में समाजसेवियों द्वारा सराहनीय पहल करते हुए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में शामिल सभी साथियों का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया।
जत्थे में शामिल सभी तीर्थ यात्रियों को सम्मान कराते हुए तिलक लगाकर हर्ष व्यक्त करते हुए हर हर महादेव, जय काशी विश्वनाथ बाबा के जयकारों के साथ तीर्थ यात्रियों को रवाना किया। इस अवसर पर एसडीएम एलके खरे, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी मनोज बाथम ,भाजपा जिला मंत्री बृजेश चतुर्वेदी, डॉ राजेश लोधी, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर, चंद्रकृष्ण रघुवंशी मामा, शंकर लाल चक्रवर्ती, बद्री प्रसाद पाराशर, लखन चक्रवर्ती, दीपक पंड्या, हिंदू उत्सव समिति के मीडिया प्रभारी सीएल गौर सहित कई समाजसेवी एवं धर्म प्रेमियों ने सभी तीर्थ यात्रियों का पुष्पहारों के साथ स्वागत कर उन्हें रवाना किया।



