धार्मिकमध्य प्रदेश

कथा वाचिका के समर्थन में उतरा अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और बजरंग दल

असमाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई के लिए तहसीलदार को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले की बेगमगंज तहसील के गांव टप्पा मरखेड़ा के नजदीक झिरिया रानी हनुमान मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा की कथा वाचक भारती देवी के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देने और श्रीमद् भागवत कथा को उठाकर फेंकने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही करवाने के लिए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता ने सुल्तानगंज पहुंचकर विरोध प्रर्दशन किया । उन्होंने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और उन्होंने असामाजिक तत्वों के खिलाफ आवाज उठाई। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे सनातन धर्म और कथा वाचक भारती देवी के साथ खड़े हैं और उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का अपमान करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि वे राष्ट्रीय कथा वाचक भारती देवी को सुरक्षा प्रदान करें और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करें। अन्यथा संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए सड़कों पर उतर जाएगा। इस दौरान जिला महासचिव मिहीलाल लोधी, छात्र परिषद जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव, केशव सिंह, चन्द्रभान, हेमराज, नीलेश, सत्यम, मुकेश, विपिन, देवेंद्र, संदीप यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button