तमिलनाडु सरकार का पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्शन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार
रायसेन में विद्यार्थी परिषद का विरोध प्रदर्शन
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। बुधवार को दोपहर शहर के सागर रोड स्थित शासकीय स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज के सामने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा लावण्या को इंसाफ दिलाने के लिए तमिलनाडु सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सड़कों पर उतरे। एबीवीपी के जिला संयोजक शुभम उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम किया और सरकार का पुतला भी दहन किया। विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक शुभम उपाध्याय ने बताया लावण्या को न्याय दिलाने तथा विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी व अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में आज विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा तमिलनाडू की एमके स्टालिन सरकार का पुतला दहन किया एवं चक्काजाम करने के बाद गिरफ्तारी दी गई।
मामला एक नजर में….
तमिलनाडु के तंजावुर में कक्षा 12वीं की छात्रा लावण्या ने ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर होने के बाद खुदकुशी कर ली। जनवरी 19 बुधवार 2022 को तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। 17 वर्षीय लावण्या तंजावुर में सेंट माइकल्स गर्ल्स होम नामक एक बोर्डिंग हाउस में थी। एक वीडियो वायरल होकर जनता के सामने आया है। जिसमें लावण्या ने कबूल किया कि उसे लगातार डांटा जाता था और हॉस्टल वार्डन द्वारा हॉस्टल के सभी कमरों को साफ करने के लिए भी कहा जाता था। जिससे वह मानसिक रूप से तनाव में रही थी।
ईसाई धर्म अपनाने के लिए किया गया मजबूर …..
लड़की ने आरोप लगाया कि उसे लगातार ईसाई धर्म अपनाने के लिए भी मजबूर किया गया। इन घटनाओं से परेशान होकर छात्रा ने खुदकुशी की थी।
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान संगठन के जिला संयोजक शुभम उपाध्याय , अनिकेत पटेल, अश्वनि पटेल, गोलू नाथ योगी, अंकित पटेल, अभय पटेल, सौरभ यादव, अजय कीर, विकाश सेन, राजा आदिवासी, सचिन परोचे, अमर चौधरी , मोहित शर्मा, शोभित अग्रवाल, संकल्प सामिया, विवेक मालवीय, नैना पंथी, अंजलि सराठे, रोशनी राजपूत, वैशाली राय, श्रद्धा आदि कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।




