संत रविदास जयंती पर अहिरवार समाज समिति द्वारा निकाली शोभायात्रा, बरसाए लोगों ने श्रद्धा के फूल
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। संत शिरोमणि रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को दोपहर अहिरवार समाज समिति रायसेन के बैनर तले डीजे, ढोल नगाड़ों के बीच शोभायात्रा शहर की प्रमुख मार्गों से निकाली गई। कलईपुरा वार्ड नम्बर 16 अंबेडकर मंगल भवन से निकाली गई भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य मुख्य मार्गों से होते हुए चिड़िया टोल वन परिसर कार्यक्रम स्थल पहुंची।
शोभायात्रा में रथ में संत रविदास महाराज की मनमोहक झांकी सजाई गई थी। व्यापारियों लोगों ने जगह जगह फूल बरसाकर किया स्वागत पूजन आरती। डीजे ढोल नगाड़ों की धुनों पर युवक झूमते नाचते गाते हुए शामिल हुए। आशा मेडिकल स्टोर के सामने विधायक प्रतिनिधि ब्रजेश चतुर्वेदी, चंद्रकृष्ण रघुवंशी, बबलू ठाकुर मयंक चतुर्वेदी वगैरह ने फूल बरसाकर किया स्वागत। श्रीराम लीला गेट के सामने हिउस के बैनर तले अध्यक्ष पतिराम प्रजापति, संतोष साहू मनोज यादव मामा, नरेंद्र माहेश्वरी बाबूलाल चक्रवर्ती सीएल गौर मुकेश शर्मा, राजू माहेश्वरी, नीलेश माहेश्वरी, राहुल, कर्ण आदि ने फूल बरसाकर किया स्वागत। इस मौके पर श्री हिउस के अध्यक्ष पतिराम प्रजापति द्वारा अहिरवार समाज समिति के अध्यक्ष झब्बू लाल अहिरवार, प्रताप सिंह जगदीश अहिरवार को शाल श्रीफल देकर किया सम्मानित। जुलूस में बद्री प्रसाद पाराशर, बबलू जाटव, मनोज रानी कुशवाहा, भैयालाल कुशवाह, चन्द्र कृष्ण रघु मामा शामिल हुए।




