मध्य प्रदेश

पेंशन सत्याग्रह यात्रा 9 अक्टूबर को भोपाल में शामिल होने का आह्वान

व्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज ।
राज्य शिक्षक संघ की प्रांतीय पेंशन सत्याग्रह यात्रा 9 अक्टूबर को भोपाल पहुंच रही है जिसमें प्रदेश के समस्त संविदा शिक्षक, अध्यापक संवर्ग, राज्य शिक्षा सेवा संवर्ग में नियुक्त शिक्षकों एवं 2005 के पश्चात एनपीएस प्राप्त कर्मियों के हित लाभ हेतु एनपीएस के स्थान पर पुरानी पेंशन बहाली, प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता का लाभ, अनुकंपा नियुक्ति में शिथिलीकरण, राज्य शिक्षा सेवा संवर्ग में नवनियुक्त शिक्षकों की परिवीक्षा अवधि 3 वर्ष के स्थान पर 2 वर्ष किए जाने एवं नियुक्ति दिनांक से सत्य प्रतिशत वेतनमान दिए जाने संबंधी मांग की जा रही है ।
इसके तहत विभिन्न मांगों के निराकरण को लेकर राज्य शिक्षक संघ के प्रांत अध्यक्ष अध्यक्ष जगदीश यादव के नेतृत्व में विगत 5 सितंबर 2022 शिक्षक दिवस से महाकाल की नगरी उज्जैन से पेंशन सत्याग्रह न्याय यात्रा संवर्ग हित में शुभारंभ कर प्रदेश के विभिन्न संकुल, तहसील विकासखंड व जिला मुख्यालय से होते हुए आज 9 अक्टूबर को भोपाल पहुंचेगी।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए संघ के प्रांतीय महासचिव सत्येंद्र गौर ने बताया है कि 9 अक्टूबर को अंबेडकर पार्क टीटी नगर भोपाल में पेंशन सत्याग्रह न्याय यात्रा का प्रांतीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें संपूर्ण प्रदेश के संविदा शिक्षक, अध्यापक साथी, शिक्षिकाओं सहित एनपीएस. प्राप्त कर्मी बड़ी संख्या में भोपाल पहुंचकर पुरानी पेंशन बहाली , नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता सहित अन्य मांगों के निराकरण हेतु एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को दिया जायेगा।
जिला रायसेन के पेंशन बिहीन कर्मियों एवं राज्य शिक्षा सेवा संवर्ग में कार्य शिक्षकों, संविदा शिक्षकों, अध्यापक साथी अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचकर अपने हक की लड़ाई मैं सहयोग प्रदान करे। सत्येंद्र गौर प्रदेश महासचिव, काशीराम अहिरवार ब्लॉक अध्यक्ष, संजय मिश्रा, राम कुमार नायक, सुभाष यादव, लाल साहब आठिया, इमरत राज, जीवन कौशिक, राजाराम राज, बृजमोहन गौर ,अजय ठाकुर, मुकेश पटेल, धर्मेंद्र साहू, महेश सक्सेना , नासिर खान , ऋषिराज गौर, राजेंद्र श्रीवास्तव, राजन देव शर्मा, सुरेश नायक, सीताराम ठाकुर, राजेश साहू, बृजेश तिवारी, सुम्मीलाल राज, अमित सेन, अमित जैन, मुकेश राजपूत, महेश तिवारी, अशोक श्रीधर, चतुरबिहारी गौर, अमित श्रीमाली, संतोष शिल्पकार, अशोक श्रीधर, सुनील यादव, मनोज वर्मा, मनीष श्रीवास्तव, देवनारायण शर्मा, साहित्य श्रीवास्तव, इमरान खान, रामकृष्ण चढ़ार, परमानंद चढ़ार, बबलू चढ़ार, बलराम चढ़ार, सुरेश नायक, धनसिंह पोर्ते, उमाकांत तिवारी, कैलाश तिवारी, राकेश पाराशर, लक्ष्मी शाक्य, सुनीता पंथी, प्रभा रजक, रूपम सिंह, सीमा सक्सेना, राजकुमार सिंह, सुरेश गौर, रामेश्वर राय, शालिगराम चौबे, सुनील पंथी, दीपक विश्वकर्मा, रामबाबू शर्मा, अशोक बैरागी, पुष्पा चढ़ार, इमरान खान, सलीम खान, परवेज खान आदि ने संबंधितो से आवाहन किया है कि वह 9 अक्टूबर को भोपाल पहुंचकर सत्याग्रह में शामिल हो।

Related Articles

Back to top button