मध्य प्रदेशहेल्थ
गुरुकुल सीबीएसई स्कूल उदयपुरा मैं लगा रक्तदान शिविर
रिपोर्टर : अशोक साहू
उदयपुरा । उदयपुरा की अग्रणीय शिक्षण संस्था गुरुकुल सीबीएसई स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में युवाओं महिलाओं एवं पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की गुरुकुल स्कूल के हेल्थ क्लब के छात्र-छात्राओं ने इस आयोजन सफल बनाने में बहुत मेहनत कर आयोजन को भव्यता प्रदान की।
पहली बार रक्तदान कर कुमारी स्नेहा मालानी, हर्षित बिश्नोई, बसंत मालानी अपने अनुभव शेयर करते हुए बहुत खुशी महसूस कर रहे थे।
इस रक्तदान शिविर में लगभग 40 यूनिट रक्त का कलेक्शन हुआ ।
उदयपुरा के गणमान्य नागरिको ने इस आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस तरह के सामाजिक महत्व के कार्यक्रम करने के लिए गुरुकुल परिवार की इस पहल का समर्थन भी किया संचालक रामकृष्ण शित्रीय, कुलदीप बिश्नोई, प्रदीप मालानी पूरे समय इस आयोजन में उपस्थित रहे।



