क्राइम

नशे में घर पहुंचा बेटा, गुस्साए पिता ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

शराब पीने से मना किया तो देने लगा गालियां
देवनगर थाने के सांकल गांव का मामला
अनिकेत की हरकतों से परेशान थे ग्रामीण, लगातार आती थीं शिकायतें

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
रायसेन । सांकल गांव में हर बार की तरह अनिकेत शर्मा शराब के नशे में घर पर पहुंचा। शराब का सेवन करने से मना किया तो वह दादी और पिता के साथ ही गाली- गलौज करने लगा। इतना ही नहीं उसने घर के सामान में भी तोड़फोड़ कर दी। उसकी इन हरकतों से परिवार भी परेशान हो चुका था। बेटों की हरकतों से तंग आकर पिता बसंत शर्मा का गुस्सा उस पर टूट पड़ा। उन्होंने कुल्हाड़ी उठाकर बेटे पर मारना शुरू कर दिया। सिर पर कुल्हाड़ी के कई प्रहार होने से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया और उसकी मौत हो गई। गांव के लोगों ने यह सूचना वे देवनगर थाने में दी। जानकारी मिलते ही वे देवनगर थाना प्रभारी शैलेंद्र दायमा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो एक युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ थी। आसपास का क्षेत्र खून से सना हुआ था। घरवालों से पूछताछ की गई तो मृतक की भाभी आराधना, गांव के चौकीदार अमान सिंह और दादी दप्पो बाई ने पुलिस को बताया कि मृतक अनिकेत शर्मा 26 साल शराब के नशे में उसके पिता बसंत शर्मा से गाली-गलौज कर रहा था। मरने-मारने पर उतारू हो रहा था। घर के सामान में भी तोड़फोड़ कर रहा था। इसलिए गुस्से में आकर पिता बसंत शर्मा ने अनिकेत को कुल्हाड़ी मार दी।
देवनगर थाना प्रभारी शैलेंद्र दायमा ने बताया कि बेटे की हत्या के आरोप में उसके पिता बसंत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है। मारपीट में उपयोग लाई गई कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। हत्या की यह वारदात शराबी बेटे की हरकतों से परेशान होकर पिता द्वारा ही अंजाम दिया गया है। अनिकेत की शराब पीकर गदर करने से परिवार के साथ ही गांव के लोग भी परेशान थे। शराब के नशे में वह गांव के लोगों से भी उलझ पड़ता था। गांव के लोग उसके घर पहुंच कर आए दिन शिकायत करते थे।

Related Articles

Back to top button