पारम्परिक होली मनाने निकलीं युवाओं की टोली, पनागर नगर में ढोल, बाजे के साथ रंग गुलाल की बौछार

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जिले की पनागर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को होली महोत्सव पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। रंग गुलाल युवाओं की टोली ढोल बाजों के साथ पनागर नगर में निकली।
देखा जाए तो आज के आधुनिक युग में गुजरे जमाने की होली मनाने की पुरानी परंपरा विलुप्त होती दिख रही है। इस लोक संस्कृति को जीवंत रखने के मनोभाव से सामूहिक रूप से होली मनाने एवं नाच गाने के साथ पैदल चल कर होली रंग उत्सव मनाने निकले नगर वासी।
सामूहिक होली उत्सवों – होली उत्सवों के आयोजन में पनागर नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, युवा पीढ़ी सभी लोग एकत्रित होकर आपस में एक दूसरे को रंग, गुलाल का टीका लगाया और गले मिल कर शुभकामनाएं और बधाई दी। जिससे हम सभी के लिए होली का असली रंग फीका न पड़े।
सामुहिक रंगो की होली शुक्रवार को प्रात: 11 बजे से पनागर थान प्रांगण में ढोल, बाजे, रंग, गुलाल युवाओं की टोली निकली नगर में रंग उत्सव मनाने। इस आयोजन में सभी नगर के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ताकि हम सभी अपनी पुरातन परंपरा को बचाएं और भव्यता के साथ मना सकें।



