मध्य प्रदेश

शहीद दिवस पर मोमबत्ती जला कर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को याद किया

रिपोर्टर : संजय द्विवेदी
रायसेन । गैरतगंज शहीद दिवस पर हिन्दू जागरण मंच ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को याद किया भारत के क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी रहे भगतसिंह जिन्हें 23 साल की छोटी सी उम्र में अंग्रेजों ने फांसी पर चढ़ा दिया था। शहीदों की 91वीं पुण्यतिथि पर गैरतगंज हिन्दू जागरण मंच एंव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मोमबत्ती जला कर याद किया।
श्रद्धांजलि देने वालो में हिन्दू जागरण मंच थाना इकाई अध्यक्ष विपुल मेहरा, रानू सोनी, अंकित पटेल, गगन मिश्रा, आकाश हिन्दू, अनिकेत विश्वकर्मा, रोहित ठाकुर, कृष्णा सोनी, तानिष सोनी, ऋषि तरवदार, मिलन, हिन्दू जागरण मंच एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के युवा साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button