मध्य प्रदेश

ग्राम खमरिया पोंढ़ी की घटना को लेकर अखिल भारतीय वनवासी ग्रामीण मजदूर महासंघ ने दिया ज्ञापन

सिलवानी। बुधवार को अखिल भारतीय वनवासी ग्रामीण मजदूर महासंघ ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार रामजीलाल वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि विगत 18 मार्च को जब सम्पूर्ण वनवासी हिन्दू समाज होली का पावन त्योहार मना रहा था तभी ग्राम खमरिया में योजना बद्ध तरीके से अवैध हथियारों से मुस्लिम गुंडों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई एवं दर्जनों लोग अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई हैं। ग्राम प्रतापगढ़, जैथारी, खमरिया, पोढ़ी में आदतन अपराधी आए दिन भोले भाले वनवासी हिन्दुओं की एवं षासकीय जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं और बड़ी मात्रा में अवैध लकड़ी काट कर वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्रषासन का किसी प्रकार का भय इन माफियाओं पर नहीं लव जिहाद जैसी घटनाएं भी घट रही हैं इसी कड़ी में खमरिया जैसे जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया हैं। ऐसे सभी अपराधियों को सूची बद्ध कर इन के चंगुल से षासकीय एवं वनवासी हिन्दुओं की भूमि वापिस दिलाई जाये जमीनों से अवैध कब्जे हटाये जाये एवं जिन माफियाओं ने खमरिया कांड किया है उन पर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाये। इस दौरान कैलाष ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, अजुर्न ठाकुर, रामविलास उईके, राजकुमार रघुवंशी, रवि गुप्ता, प्रियांश राजपूत, दीपक सोनी, नीरज जोशी, भूपेन्द्र विष्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button