मध्य प्रदेश

खेत गया युवक लापता, परिजनों की रिपोर्ट

बरेली । खेत पर काम करने गया युवक वापिस नहीं लौटा, खोजबीन के बाद परिजनों ने थाना बरेली पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई।
प्राप्त जानकारी अनुसार संजय पाल पिता जालम सिंह पाल उर्फ गुडु पाल उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम दिमाडा तहसील बरेली, 22 मार्च शनिवार को दिन में 11 बजे घर से खेत गए थे और शाम तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने मित्रो और रिश्तेदारों से संपर्क किया। परन्तु कोई जानकारी मिली । परिजनों ने बरेली थाना पहुंचकर गुमसुदगी की रिपोर्ट पंजीबद्ध कराई है।
परिजनों ने संजय पाल की जानकारी मिलने पर बरेली थाना अथवा 9993431601 पर सूचना देने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button