मच्छरों के काटने से बीमार हो रहे नगर वासी कई स्थानों पर खाली पड़े प्लॉटों में भर रहा पानी, पनप रहे मच्छर
सिलवानी । नगर में कई स्थानों पर खाली पड़े भूखंडों में गंदा पानी एकत्रित हो रहा है। बारिश के दौरान भरे पानी के अलावा घरों से निकलने वाला पानी एक प्लाटों में एकत्रित हो जाता है, जो गंदगी के साथ बीमारियों को आमंत्रण दे रहा है।
क्षेत्र में जगह-जगह गंदा पानी एकत्रित हो रहा है, जिसमें मच्छर पनप रहे हैं और इन मच्छरों के काटने लोगों में बीमारियां फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है। नगर में जगह-जगह गंदा पानी एकत्रित हो रहा है, साथ ही खाली प्लाटों में भी घरों से निकलने वाला पानी जमा हो रहा है। इन स्थानों पर पनप रहे मच्छर क्षेत्रवासियों के लिए समस्या का कारण बने हुए हैं। खाली स्थानों पर जमा हो रहे पानी में पनप रहे मच्छरों से नगर में बीमारियां फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है। हालांकि नगर परिषद की ओर से समय-समय पर दवां का छिड़काव किया जाता है । लेकिन इसकी रोकथाम के कोई उपाए सामने नहीं आ रहे हैं।



