मध्य प्रदेश

संघ का पथ संचलन निकला, हुआ स्वागत

सिलवानी। क्षेत्र के कस्बा बम्होरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड स्तरीय विजयदशमी पर्व के पथ संचलन कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
संचलन राजनंदनी स्कूल से प्रारंभ होकर मेघनगर बस स्टैंड, अवंती बाई चौराहा, रेंज चौराहा, मस्जिद चौराहा, पटेल मोहल्ला, शिव नगर कॉलोनी से होता हुआ मेन मार्केट झंडा चौक, छीपा मोहल्ला से मेन मार्केट होते हुए दिल हारी बस स्टैंड से वापस राजनंदनी स्कूल प्रांगण पहुंचा संचलन में परम पूज्य श्री राम कृपालु महाराज बीकलपुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर राजेंद्र सिंह राजपूत जिला कार्यवाह, अमन जैन सह जिला कार्यवाह, हीरा जी कुशवाह जिला प्रचारक ने बौद्धिक देते हुए पांच परिवर्तन स्वदेशी, सामाजिक समरसता, नागरिक शिष्टाचार, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण के बारे में सभी स्वयंसेवकों को अपने जीवन में उतारने के लिए कहा एकता अखंडता पर जोर देते हुए बिंदुवार ओजस्वी उद्बोधन से उपस्थित जनों में नया जोश भर दिया।

Related Articles

Back to top button