मध्य प्रदेश

सुनार नदी में डूबे युवक का शव एसडीईआरएफ टीम ने निकाला

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हिंगबानी में एक युवक दिनेश सिंह पिता नारायण लोधी उम्र 30 वर्ष निवासी हिंगबानी डूब जाने पर कल से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था, जहां कल शाम तक शव बरामद नहीं हो पाया था.आज सुबह करीब 7 बजे एसडीईआरएफ प्लाटून कमांडर प्राची दुबे और टीम ने पुनः पहुंचकर तलाश की। जहां सुनार नदी में उतारते हुए शव दिखने पर एसडीईआरएफ की टीम ने सुनार नदी में उतरकर शव निकाला और पुलिस को सुपुर्द किया। जहां पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिएभेजा.बता दे कि प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर के निर्देशन में और होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट हर्ष कुमार जैन के नेतृत्व में युवक का शव निकालने के लिए भोपाल और सागर से टीम भी सुबह निकल आई थी, जैसे ही पता चला कि शव मिल गया है तो टीम वापस रवाना हुई।

Related Articles

Back to top button