SDM ने युवक और बुजुर्ग महिला को जमकर पीटा, वीडियो वायरल
गर्मी में SDM का पारा भी गर्म
ग्वालियर। प्रदेश में इन दिनों नौकरशाही हावी होती जा रही है, भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरो पर आए लोकायुक्त की कार्यवाही के बाद भी रिश्वत थमने का नाम नही ले रही है। अब ग्वालियर जिले में भितरवार एसडीएम अश्वनी रावत की गुंडागर्दी सामने आई है। एसडीएम ने युवक और महिला के साथ पिटाई की है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। साहब को शिकायत पर कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन मारपीट करने का अधिकार किसने दिया है ? अब पीएचई के कर्मचारियों ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में एक महिला और दो पुरुषों के खिलाफ पनिहार थाने मामला दर्ज करवाया है।
जानकारी के मुताबिक घिरौली गांव में जल नल योजना के तहत चल रहे कार्य का जायजा लेने एसडीएम अश्वनी रावत और पीएचई विभाग के कर्मचारी पहुंचे थे. निरीक्षण के दौरान सरकारी हैंडपंप पर कब्जा करने की शिकायत मिली. शिकायत थी कि गांव के ही नरेश यादव के परिवार ने हैंडपंप पर अपना कब्जा कर रखा है. घिरौली गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम से सरकारी हैंडपंप पर कब्जा करने की शिकायत की थी।



