नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जंयती पर विचार गोष्ठी संपन्न

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
उमरियापान । कटनी जिला सत्र न्यायालय परिसर में सम्पूर्ण भारत वर्ष मे इस धरती पर जन्म लिया ऐसे वीर जांबाज सपूत मां भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आजाद हिन्द फौज के संस्थापक नेता सुभाषचंद्र बोस जी जंयती पर विचार गोष्ठी का आयोजन समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम मे सर्वप्रथम मां भारतीय एंव नेता सुभाषचंद्र बोस के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ । कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि जिला अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष एड. संतु परौहा. कोषाध्यक्ष एड. निर्मल दुबे एंव कार्यक्रम की अध्यक्षता सीनियर अधिवक्ता विष्णु पटेल ने की विशिष्ट अतिथि के रूप मे एड. संजय त्रिपाठी, सावन सिंह, जिल अधिवक्ता संघ कार्यकारिण सदस्य मांडवी पांडेय.,एड. एसके चौधरी, जूनियर अधिवक्ता रीनू पटेल. एड. कैलाश कुशवाहा,एड. ओपी शर्मा, और एड. प्रियाकं अग्रहरी, मीडिया प्रभारी एड. विकास कनौजिया. एड. मोहन निषाद, एड. अरविंद पांडेय, एड. शरद यादव, एड. उमाकांत मौर्य, एड. शिखा पांडेय एड. रोशनी पटेल सहित अन्य गणमान्य अधिवक्ताओं की गरिमामय उपस्थित में कार्यक्रम संपन्न हुआ। समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने कहा कि नेता सुभाषचंद्र बोस का जीवन एक संघर्ष से भरा हुआ था. आज हम आप सभी का यह कर्तव्य है कि हम अपनी स्वतंत्रता का मोल अपने खून से चुकाए. और हमे अपने बलिदान और परिश्रम से जो आजादी मिलेगी उसकी रक्षा करने की ताकत हमारे अंदर होनी चाहिए । इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष एड. संतु परौहा ने कहा कि आजाद हिन्द फौज के संस्थापक भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेता सुभाषचंद्र बोस हमारे आत्म सम्मान और साहस को बढ़ावा मिलता है और उनके विचारो से समाज के प्रति अपने कर्तव्य निभाने की सीख देता है। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष निर्मल दुबे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जब हमारे उद्देश्य नेक और महान हो तो हर विषम परिस्थिति में मुश्किल से मुश्किल बाधाओं को पार किया जा सकता है। अन्य अतिथियों द्वारा अपने अमूल्य विचार व्यक्त किए और उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।



