मध्य प्रदेश

कबाड़ से बनी तोप को अर्बन स्वच्छ भारत मिशन द्वारा किया गया पोस्ट

नगर परिषद सिलवानी की काबिलियत की सराहना,
सिलवानी। नगर परिषद सिलवानी द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के तहत कबाड़ से जुगाड़ कर बनाई गई तोप को अर्बन स्वच्छ भारत मिशन मध्य प्रदेश ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट कर नगर परिषद के कार्य की सराहना की है। इस अभिनव पहल ने न केवल कचरे से उपयोगी वस्तु बनाने का संदेश दिया, बल्कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी फैलाने का कार्य किया।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत नगर परिषद सिलवानी द्वारा कबाड़ से बनी इस तोप को एक पर्यावरणीय संदेश के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे यह सिद्ध होता है कि पुराने और बेकार सामान का पुनः उपयोग किया जा सकता है। अर्बन स्वच्छ भारत मिशन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए कहा गया कि यह कचरा प्रबंधन और पुनर्चक्रण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। नगर परिषद की इस पहल ने न केवल कचरे के पुनः उपयोग को बढ़ावा दिया, बल्कि स्वच्छता अभियान में भी एक नई दिशा दिखाई है। यह प्रयास स्थानीय लोगों को स्वच्छता के महत्व को समझने और उसमें सक्रिय भागीदारी लेने के लिए प्रेरित करता है। नगर परिषद सिलवानी के इस अभिनव प्रयास ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि किसी भी समस्या का समाधान रचनात्मकता और मेहनत से संभव है। अर्बन स्वच्छ भारत मिशन मध्य प्रदेश ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करने पर नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक के द्वारा नगर परिषद सीएमओ ऋषिकांत यादव, उपयंत्री विनोद कुशवाहा, स्वच्छता प्रभारी दीपक साहू बधाई दी।

Related Articles

Back to top button