धार्मिक
श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शनिवार से

सिलवानी । नगर के मॉ कर्मा मैदान पर सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शनिवार 9 नवम्बर से किया जाना है। जिसको लेकर आयोजको के द्वारा वृहद स्तर पर तैयारियां की जा रही है। सागर रोड स्थित मॉ कर्मा मैदान पर कथा वाचक पंडित भूपेंद्र शास्त्री नगर खेरापति के मुखारविंद्र से श्रीमद् भागवत कथा का सप्त दिवसीय आयोजन 9 नबंवर से किया जा रहा है जिसका समापन 15 नबंवर को किया जाएगा। श्री मद भगवत कथा के पूर्व 9 नवंबर शनिवार प्रात 10 बीजासन मंदिर से विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर कथा स्थल पहुंचेगी।
आयोजक दीक्षा समिति ने श्रद्वालुओ से कथा श्रवण करने का आग्रह किया है।

