मध्य प्रदेश

समाजसेवी मनोहर मेहरा ने विप्रजनों के बीच मनाया मकर संक्रांति उत्सव

गर्म शॉल कंबल ओढ़ाकर किया विप्रजनों का सम्मान
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। धनोरा गांव के वरिष्ठ समाजसेवी और मेहर मेर समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर मेहरा द्वारा रायसेन शहर के रामपुर मंदिर (नबावपुर) वार्ड 4 रायसेन एवं आसपास के 51 मंदिर पुजारियों का सिद्ध सर्व मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना आरती करने वाले विप्रजनों को कंबल, श्रीफल, द्रव्य, तिल और गुड़ भेंट कर माल्यार्पण कर उनका बाकायदा गरिमामय सम्मान समारोह में उनका सम्मान किया । सम्मान के इसी सिलसिले के तहत मकर सक्रांति के इस पावन उत्सव पर आपने कंबल वितरण कार्यक्रम को विराम दिया।
वरिष्ठ समाजसेवी मनोहर मेहरा द्वारा मकर सक्रांति के पावन पर्व पर रायसेन सहित आसपास के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, राजगढ़, गुना, शयोपुर, राघोगढ़, विदिशा सहित मेहर समाज जागृति मंच जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों द्वारा कंबल वितरण समारोह का आयोजन रखा गया । दिव्यांग, गरीब, असहाय मोहताज लावारिस बच्चों, व्यक्तियों की मेहरा हमेशा मदद कर सच्ची जनसेवा की मिसाल पेश करते हैं। इस दौरान मेहरा के द्वारा 3750 कंबलों का अभी तक वितरण किया गया। साथ ही जो भी आवश्यकता जरूरत महसूस होती है गरीबों को हर संभव सहयोग करने की कोशिश करते हैं। इसी तारतम्य में आज उन्होंने विप्रजनों का सम्मान कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया ।इस अवसर पर समाजसेवी मेहरा ने विप्रजनों के चरण छूकर उनसे आशीर्वाद लिया।अवसर पर पण्डित बद्री प्रसाद पाराशर ,शिव मंदिर प्रजापति समाज अध्यक्ष शंकर लाल चक्रवर्ती, अशोक सोनी, अतुल दुबे, मनोज कुशवाह, सहित भोपाल से प्रदीप शर्मा (वेटलिफ्टिंग कोच) , मनोज मेहरा , शुभम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button