एसपी सम्पत उपाध्याय ने अपराधो की समीक्षा, बैठक में दिए सख्त निर्देश

पूर्व में कार्यवाही के दिये गये निर्देशों की समीक्षा पर अपेक्षित कार्यवाही के सम्बंध में दिये आवश्यक दिशा निर्देश
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले में हो रहे अपराधिक मामले एवं मादक पदार्थों में लिप्त अपराधियों पर अंकुश रोकथाम को लेकर पुलिस अधीक्षक ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिए।
इस दौरान विवेचना में लंबित गम्भीर अपराधों एवं धोखाधड़ी के प्रकरणों की विस्तार पूर्वक समीक्षा करते हुये निकाल के सम्बंध मे दिये आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि गम्भीर अपराध जिनमें आरोपी फरार हैं में फरार आरोपियों पर करायें ईनाम उद्घोषित तथा पतासाजी कर शीघ्र करें गिरफ्तारी ।
लंबित सम्पत्ति सम्बंधी अपराधों में पतासाजी कर शीध्र आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गयी सम्पत्ति की करें बरामदगी।
सक्रीय गुण्डा बदमाश एवं चाकूबाजों पर करें प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही ।
प्रतिदिन स्थान बदल-बदल कर पर्याप्त स्टाॅपर रखकर चैकिंग प्वाईट लगाये जाकर।
बिना नम्बर, अमानक नम्बर, तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध नियमानुसार करें वैधानिक कार्यवाही।
स्थाई वारंट की तामीली हेतु टीमें गठित कर अधिक से अधिक वारंट करें तामील।
सी.एम. हैल्प लाईन एवं जनसुनवाई की शिकायतों का संतुष्टीपूर्ण करें निकाल।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रूम में 10 जून 2025 को दोपहर 2-30 बजे अतिरिक्त पुलिस जोन-2 समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा की उपस्थिति में अपराध समीक्षा बैठक ली गयी। इस बैठक में समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक में आपके द्वारा त्रिवार्षिक तुलनात्मक भा.द.वि/बी.एन.एस. तथा प्रतिबंधात्मक एवं माईनर एक्ट की विस्तार से समीक्षा की गयी।
पुलिस अधीक्षक द्वारा थानावार लंबित गम्भीर अपराध हत्या एवं हत्या के प्रयास, लूट, झपटमारी, नकबजनी एवं एस.सी.एस.टी. एक्ट, धोखाधड़ी तथा महिला सम्बंधी अपराधों की विस्तार से समीक्षा की गयी एवं लंबित अपराधों कें निराकरण के सम्बंध मे आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
लंबित सी.एम. हैल्प लाईन एवं जनसुनवाई की शिकायतों का शीघ्र संतुष्टीपूर्ण निकाल करें । पूर्व में ई विवेचना हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा टैब प्रदाय किया गया है। इसके माध्यम से सभी विवेचकों के द्वारा विवेचना, नक्श मौका दर्ज किया जाये।
सी.सी.टी.एन.एस. में सभी प्रकार की प्रविष्टियों को एवं रोड एक्सिडेंट के प्रकरणों का डाटा ‘‘आई रेड एप’’ (इंटीग्रेटिड रोड एक्सिडेंट डाटाबेस) में समय का विशेष ध्यान रखते हुये अपलोड करें।
घारा 173 (8) जा.फौ. /193(9) बीएनएसएस के प्रकरणों की समीक्षा करते हुये आदेशित किया गया कि फरार आरोपियों पर ईनाम उद्घोषित करायें तथा पतासाजी कर शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी करते हुए प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निकाल करायें ।
लंबित सम्पत्ति सम्बंधी अपराधों की विस्तार से समीक्षा करते हुये लंबित सम्पत्ति सम्बंधी अपराधों में पतासाजी कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गयी सम्पत्ति की बरामदगी हेतु आदेशित किया।
लंबित धोखाधड़ी के प्रकरणों की आपके द्वारा विस्तार से समीक्षा की गयी, एवं निकाल के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये धोखाधड़ी के प्रकरणों में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीमें बनाकर पतासाजी कर प्रकरण मे आरोपी की गिरफ्तारी करें।
लंबित वारंटों की समीक्षा करते हुये कहा कि अधिक से अधिक वारंटों की तामीली करें एैसे स्थाई वारंटी जो लंबे समय से फरार है की तलाश पतासाजी हेतु टीमें बनाकर अधिक से अधिक स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी करें।
सक्रीय गुण्डा/बदमाश एवं चाकूबाज के विरूद्ध उनके आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुये प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें।
अवैध मादक पदार्थ/नशीले इंजेैक्शन के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया।
प्रायः पाया गया है बिना नंबर/अमानक नंबर वाहन में सवार आरोपियों के द्वारा आपराधिक घटनाएं घटित की जाती हैं तथा अधिकांशतः शराब पीकर तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण दुर्घटनाये होती है, जिसे घ्यान में रखते हुए अपराधों की रोकथाम हेतु
पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को आदेशित किया कि स्वयं उपस्थित रहकर प्रतिदिन स्थान बदल-बदल कर जिग-जैक पैर्टन में पर्याप्त स्टाॅपर रखकर चैकिंग प्वाईट लगाकर बिना नम्बर, अमानक नम्बर वाले वाहन चालकों के विरूद्ध तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करें।
चैकिंग प्वाईट पर लगा बल फ्लोरोसेंट जैकिट पहनेंगे एवं लाईट बार अपने साथ रखेंगे। चैकिंग के दौरान नई उम्र के लडके जो देखने में ही संदिग्ध लगते हैं, के वाहनों को रोककर फिजकली रूप से चैक करेे, वाहन चैकिंग के दौरान शालीनता पूर्वक व्यवहार करें।



