मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत किशोरी बालिकाओं व महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं पोषण पर विशेष चर्चा

सिलवानी। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ 17 सितंबर को हुआ। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना सिलवानी के अंतर्गत ग्राम समनापुर के आंगनवाड़ी केंद्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को “घर पर पकाएं, पोषण घर का ही खाएं” थीम के अंतर्गत पोषण के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सब्जियों, अनाजों और मोटे अनाज के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।
इसके साथ ही “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत महिलाओं और किशोरियों की स्वास्थ्य जांच भी की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित CHO, ANM, आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य परीक्षण किया और जरूरी परामर्श भी दिए।
यह आयोजन परियोजना अधिकारी आबिदा बी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, CHO, ANM, आशा कार्यकर्ता सहित ग्राम की अनेक महिलाएं एवं किशोरियाँ उत्साहपूर्वक शामिल हुईं। सभी ने पोषण के महत्व को समझा और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ ली।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पोषण युक्त स्थानीय खाद्य सामग्री के उपयोग की जानकारी दी गई तथा सही खान-पान और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button