मध्य प्रदेश

रामकृष्ण सेन नगर परिषद के केश शिल्पी प्रतिनिधि नियुक्त

सिलवानी । मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री केश शिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा ने पूरे प्रदेश में विभिन्न नगर पालिकाओं, नगर परिषदों में अपने (केश शिल्पी ) प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने के कार्यक्रम के अंतर्गत सिलवानी नगर के ऊर्जावान विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रमों में हमेशा सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ता समाजसेवी रामकृष्ण सेन को नगर परिषद सिलवानी के प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया है ।
रामकृष्ण जी सेन जो कि सेन एकता एवं समाज सुधार समिति सिलवानी के तहसील अधक्ष एवं सेन शक्ति महा संगठन जिला रायसेन के अध्यक्ष भी हैं।
केश शिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा द्वारा रामकृष्ण सेन को नगर परिषद सिलवानी का केश शिल्पी प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर समस्त सेन समाज सिलवानी द्वारा आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Related Articles

Back to top button