मध्य प्रदेश

छात्रा रीना अहिरवार ने की ईमानदारी की मिसाल कायम, लगभग 7 लाख के स्वर्ण आभूषणों से भरा बैग लौटाया

रिपोर्टर : अशीष रजक
उदयपुरा। रायसेन जिले के उदयपुरा में कक्षा 6 की नावलिक दलित छात्रा रीना अहिरवार ने ईमानदारी की मिशाल पेश कर लगभग 7 लाख मूल्य के आभूषणों से भरा बैग पुलिस के सामने आभूषण मालिक को सौंपा ,बही आभूषण मालिक ने छात्रा को 51 हजार और थाना प्रभारी प्रकाश शर्मा ने 1100 नगद रुपये प्रदान कर छात्रा का गुलदस्ते से सम्मान किया ।
रायसेन जिले के उदयपुरा थाना क्षेत्र का मामला, जहां 20 फरवरी को यशपाल सिंह पटेल निवासी ककरुआ की बेटी का स्वर्ण आभूषण से भरा हुआ बैग गिर गया था जिसकी सूचना परिजनों ने उदयपुरा थाने को दी वहीं पुलिस एवं परिजन उस बैग को ढूंढते रहे और बैग से संबंधित जानकारी व्हाट्सएप पर भी भेजी गई वही कुमारी रीना पिता मंगल सिंह अहिरवार ने बेग को लेकर मिले हुए स्थान पर इंतजार किया लेकिन जब कोई नही आया तो बेग घर लेकर आ गई और अपने परिजनों को बताया ।
उदयपुरा शहर के प्रतिषिठत डॉ मोहनलाल बडकुर का बटयारा मंगलसिंह अहिरवार अपनी बेटी और बेग को लेकर उनके पास पहुँचा और पूरी कहानी बताई । बही डॉ मोहनलाल बड़कुर ने थाना प्रभारी उदयपुरा को बताई । बही पुलिस ने आज परिजनों को स्वर्ण आभूषण से भरा बैग सौपा ,बही नगर उदयपूरा ने बालिका की ईमानदारी की तारीफ की और बधाई दी ।बही परिजनों ने छात्रा को नए कपड़े दिलाए और 51 हजार रुपये की नगद राशि भेंट की ।
ईमानदारी की मिसाल कायम करने वाली छात्रा का संपूर्ण नगर ने सम्मान किया वही छात्रा को 51 हजार नगद राशि देखकर प्रोत्साहन किया वही थाना प्रभारी उदयपुरा प्रकाश शर्मा के द्वारा 11 सो रुपए नगद राशि देकर बच्चे की प्रशंसा की और कहा कि शासन स्तर पर बच्ची को सम्मान दिलाया जाएगा

Related Articles

Back to top button