खेल
अयान क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। सिलौंडी में अयान क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ उपसरपंच राहुल राय, रिंकू राय, अयान राय ने फीता काटकर किया। ग्राम वरिष्ठजनों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलकर उनका परिचय प्राप्त किया। उपसरपंच राहुल राय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उदघाटन मैच सिमरिया और गनियारी के बीच खेलेगा । पहले बल्लेबाजी करते हुए गनियारी टीम ने 10 ओवर में 91 रन बनाए। जिसमें अंगद यादव ने 26 रन और राहुल ने 16 रन की पारी खेली । जवाबी पारी खेलते हुए सिमरिया की पूरी टीम 87 रन में ही आल आउट हो गई। रोमांचक मैच गनियारी ने 4 रन से जीत लिया। मैच के दौरान पंच श्याम दत्त राय, सचिव अमरीश राय, कॉलेज प्राचार्य प्रभारी रतिराम अहिरवार, संतोष काछी न्यू स्टार कैप्टन, जितेंद्र साहू, राजन शर्मा, धीरज जैन, मोहित दाहिया आदि की उपस्थिति रही है।



