मध्य प्रदेश

कार में अचानक लगी आग, सवारियों ने कूदकर बचाई जान, कार हुई खाक

केसली से सागर जा रही थी कार
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । केसली से सागर जा रही एक फोर व्हीलर कार मे गौरझामर के पास अचानक आग लग जाने के कारण कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार 10 जुलाई की दोपहर करीब साढे बारह बजे के लगभग एक तेज गति फोर्ड कंपनी की ईको स्पोर्ट फोर व्हीलर कार क्रमांक यूपी 32 एचएस 9166 केसली से सागर जाते समय गौरझामर के पास हाता चौराहा बूठे वेयर हाऊस के नजदीक उसमे अचानक आग लग गई। आग लगते ही कार मे सवार चालक धर्मेंद्र पांडे तथा आशीष राय व राम विशाल राठौर ने कूदकर अपनी जान बताई, बताया जाता है की कार से काफी मात्रा मे आयल गिर रहा था घटना स्थल पर पानी की तात्कालिक व्यवस्था के अभाव मे आग पर काबू नही पाया जा सका, फायर बिग्रेड के देरी से आने के कारण तब तक कार जल चुकी थी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगो की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की।

Related Articles

Back to top button