मध्य प्रदेश

स्कूल में पढ़ाई के दौरान अचानक चलता हुआ पंखा गिरा, दो छात्रा घायल, हादसा CCTV कैमरे में कैद

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी

सीहोर । एमपी के सीहोर जिले की आष्टा तहसील के पुष्प कान्वेंट प्राइवेट स्कूल में क्लास के दौरान अचानक एक छात्रा पर चलता हुआ पंखा गिर गया. इस हादसे में घायल बच्ची को औपचारिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है. वहीं, पंखा गिरने का हादसा सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया।
अब पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मामले को लेकर शिक्षा विभाग ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं. जिले के आष्टा स्थित एक प्राइवेट स्कूल का यह मामला है. स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया जब कक्षा तीसरी में पढ़ाई के दौरान छत का पंखा गिर गया।
हादसे की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दरअसल, क्लास में पढ़ाई के दौरान छत पर लगा पंखा अचानक नीचे गिर गया था जिसका सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए इस हादसे में देखा गया कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद हैं और टीचर पढ़ाई करवा रही है. अचानक से पंखा गिरने सब घबराते हैं. एक छात्रा को छूता हुआ पंखा हाथ पर गिर जाता है. टीचर छात्रा के पास पहुंचती है।

घटना का CCTV वीडियो देखने के लिए क्लिक कीजिए

तीसरी क्लास में पढ़ने वाली छात्रा पर गिरा पंखा, घटना CCTV में कैद Mruganchal Express

Related Articles

Back to top button