मध्य प्रदेश

ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम स्कूल उमरियापान में जांच करने पहुँची अधिकारियों की टीम

आईएसबीएन नम्बर और फीस संबंधी ब्यौरे की लिया जानकारी, अब जांच दल कलेक्टर को भेजेंगे प्रतिवेदन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम स्कूल पकरिया, उमरियापान में कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा गठित की गई जांच समिति जांच के लिए पहुँची । जांच दल में एसडीएम विन्की सिंह मारे, बीईओ संयुक्ता उइके, बीआरसीसी प्रेमकुमार कोरी और उमरियापान कन्या स्कूल के प्रभारी प्राचार्य दिलीप बाजपेयी शामिल रहे ।
जांच में अधिकारियों ने फर्जी आईएसबीएन नम्बर की पाठ्य पुस्तकों और मध्यप्रदेश निजी विद्यालय फीस, संबंधित विषयों का विनियम, नियम सहित अन्य विषयों की जानकारी मांगी। 2019-20 से 2024-25 तक फीस के ब्यौरे की जानकारी मांगी गई। कक्षावार स्कूल बैग का वजन और ड्रेस को लेकर भी जांच की गई । जांच के दौरान अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन से रिपोर्ट तलब किया है । जांच के दौरान मौके ग्रेस मिशन स्कूल की मान्यता संबंधी कोई भी दस्तावेज जांच अधिकारियों को स्कूल प्रबंधन नहीं दिखाय । जांच के दौरान पता चला कि इस साल स्कूल समिति की बगैर बैठक के नियम विरुद्ध तरीके से फीस में 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है । समिति की बगैर बैठक के बसों के किराया में बढ़ोतरी और यूनिफॉर्म में बदलाव किया गया ।
ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम स्कूल उमरियापान में हर वर्ष पुस्तकें बदल दी जाती है । और अभिवावकों चुनेन्दा दुकान में महंगी बुकें मिलती है। इस वर्ष बच्चों की यूनिफॉर्म भी बदल दी गई है, जो कि बाजार में उपलब्ध नहीं होकर सिर्फ एक निजी दुकान में मिलती हैं। अभिभावकों ने बताया कि एक बच्चे की यूनिफॉर्म 800 रुपये से लेकर 1200 रुपए तक में मिलती हैं । अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया है।
ढीमरखेड़ा विकासखंड शिक्षा अधिकारी संयुक्ता उइके ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तय बिंदुओं पर निजी स्कूलों की जांच की जा रही है। ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम स्कूल उमरियापान से जांच के दौरान अलग अलग ब्यौरा तैयार किया गया। इस संबंध में संयुक्ता उइके, विकासखंड शिक्षा अधिकारी ढीमरखेड़ा का कहना है कि जो भी स्थिति है अंतिम प्रतिवेदन तैयार कर कार्रवाई हेतू कलेक्टर के पास भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button