क्राइम

तेजगढ ने पुलिस किया अंधे कत्ल का किया खुलासा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । दमोह जिले थाना तेजगढ़ अंतर्गत इमलिया चौकी की घटना में हत्याकांड का खुलासा किया गया है।
दिनाँक 28 जनवरी 2026 को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम सगौनी पारन के जंगल ऊमरघाट मे एक व्यक्ति की लाश पडी हुई है, सूचना पर मृतक की पहचान विनोद अहिरवार पिता गोपी उर्फ दयाराम अहिरवार उम्र 30 साल निवासी कुडई थाना पटेरा जिला दमोह के रूप में की गई। मृतक फ्यूजन फाइनेंस कम्पनी में फील्ड आफिसर एवं कलेक्शन एजेंट की नौकरी करता था। लोन की किश्तो की वसूली करने ग्राम सगौनी, दशौदा, ऊमरघाट आया था। मृतक के पास कलेक्शन की राशि करीब एक लाख रूपये थी। मृतक की हत्या सिर पर पत्थर पटकरकर करने से होना पाई गई थी।
लूट व हत्या की घटना होने से पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने एसडीओपी तेदुखेडा को प्रकरण के निराकरण हेतु निर्देशित किया गया था। एसडीओपी तेदुखेडा के निर्देशन मे टीम गठित कर सूक्ष्मता से जांच कराई गई, जिसमे पाया गया कि संदेही गोविन्द आदिवासी का कर्ज होना से उसने दूसरी किश्त चुकाने का झांसा देकर मृतक को ऊमरघाट बुलाया था। मृतक आरोपी को पूर्व से जानता था, और उससे लोन की किश्त लेता रहता था, इस कारण से आरोपी के साथ गाडी पर बैठकर जंगल चला गया, जहां पर आरोपी द्वारा सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी और मृतक के पास रखी कलेक्शन की राशि वहां से लेकर चला गया।
बरामद सम्पत्तिः उक्त प्रकरण मे अर्चना अहीर एसडीओपी तेदुखेडा द्वारा स्वयं के निर्देशन मे समस्त कार्यवाही कराई गई, जिसके तहत आरोपी से मृतक की मोटर साइकिल की चाबी, एक नया मोबाइल कीमती 22,000/-रूपये, नगद 34,340/- रूपये एवं मृतक का बन्द मोबाइल जप्त किया गया।
इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह ठाकुर थाना प्रभारी तेजगढ, सउनि. सतेन्द्र सिंह राजपूत, सउनि. अक्षेन्द्र नाथ चौकी प्रभारी इमलिया, प्र.आर. रघुराज सिह, प्र.आर. भगवत पटैल, प्र.आर. नेतराम सेन, प्र.आर. संदीप महोविया, प्र.आर. हीरालाल, आर. सुरेन्द्र सिंह घोसी, आर. चैन सिंह, आर. देवराज पटैल, आर. राजन राजपूत, आर. उमेश पटैल, आर. प्रवीण कुमार, आर. रोहित परिहार, प्र.आर. उमाशंकर, आर. मुकेश, आर. हरि सिंह लोधी, आर. अजय वर्मा, साइवर टीम प्र.आर. सौरभ टंडन, प्र. आर. राकेश अठ्या, आर. महेन्द्र, आर. रोहित सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
आरोपी : गोविन्द सिंह गौड पिता मंगल सिंह आदिवासी उम्र 25 साल निवासी ग्राम ऊमरघाट थाना तेजगढ जिला दमोह (म.प्र.)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button