पर्यावरणमध्य प्रदेश
पौधे रोपकर मनाया बेटी का जन्मदिन, पर्यावरण के प्रति दिया संदेश

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पर्यावरण के प्रति जनजागृति लाने एवं लोगों को पर्यावरण का महत्व बताते हुए परिवार के किसी भी सदस्य के जन्मदिन पर पौधारोपण करने के लिए प्रेरित करने वाले डॉ. तोमर परिवार द्वारा अपनी बिटिया के जन्मदिन पर बारह वर्ष पूर्ण होने पर बारह पौधरोपण कर जन्मदिन मनाया गया। डॉ. जितेंद्र तोमर ने बताया की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेरी बिटिया हर्षिता तोमर ने अपने 12वे जन्मदिन पर मुनगा, जामुन, आंवला का तोमर पेट्रोल पंप पर पौधारोपण कर जन्मदिन मनाया और हमारे परिवार के जिस सदस्य का जन्मदिन होता हैं उतने ही पौधारोपण करके उनका भी जन्मदिन मनाते हैं, सभी को पर्यावरण के प्रति संदेश देते हुए कहा हैं की आप भी अपने परिवार के सदस्य और स्वयं के जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाए और उनकी देख-रेख करने का भी संकल्प ले।



