कोरोना से रायसेन में पहली मौत से मची हड़कंप, 160 नए संक्रमित
संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1907, एक्टिव मरीज 1024
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। कोरोना की तीसरी लहर में रायसेन जिले में पहली मौत दर्ज हुई है। जिसकी कोरोना से मौत हुई है, वह एएसई बैतूल में पदस्थ था, लेकिन वह रायसेन जिले के बेगमगंज तहसील मुख्यालय का रहने वाला है। उसकी ससुराल सांची रोड़ कोर्ट के सामने है।मृतक किडनी और लीवर की बीमारी से पीड़ित था। जिसका भोपाल के एम्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान वह संक्रमित हो गया। रविवार 160 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि उससे ज्यादा 171 लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब तक 1907 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 1024 एक्टिव मरीज है। सिर्फ चार मरीज ही भर्ती है।जबकि 1019 मरीज घरों में आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं।
लगातार बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ….
रायसेन जिले में कोरोना संक्रमण के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं और कोरोना से एक एएसआई मरीज की पहली मौत भी हो गई है।इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे है। न तो फेसमास्क लगा रहे हैं और नहीं किसी प्रकार की सोशल डिस्टेंस का ख्याल रख रहे हैं। इसी का परिणाम है कि संक्रमण दर लगातार बढ़ती जा रही है। 10.28 फीसदी तक संक्रमण दर जिले में पहुंच चुकी है। कलेक्टर अरविंद दुबे ने बताया कि जिस संक्रमित मरीज की मौत रायसेन जिले में जुड़ी ह।, वह कई गंभीर बीमारियों से पीडित था। किडनी और लीवर से पीड़ित होने से उसका इलाज एम्स अस्पताल भोपाल में चल रहा था।



