नपाध्यक्ष ने 10 श्रमिकों को 26 लाख की पहुंचाई सहायता राशि

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । 1 मई श्रमिक दिवस पर मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजनांतर्गत नगर के 10 श्रमिक परिवारों को 26 लाख की अनुग्रह सहायता राशि का वितरण नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी कृष्णकांत शर्मा के द्वारा नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किया गया।
नगरपालिका द्वारा जिन हितग्राहियों को राशि का विवरण किया गया उनमें वार्ड क्रमांक 18 सविता बाई विश्वकर्मा, वार्ड 4 माया बाई, वार्ड 11 फूलरानी, वार्ड 9 कविता सोनी, वार्ड 10 विनीता बाई , वार्ड 16 नब्बोबाई, वार्ड 3 अफसरी बी , एवं वार्ड क्रमांक 15 विजय कुमार उक्त सभी को दो-दो लाख रुपए तथा वार्ड 2 चन्द्राबाई नाथू, वार्ड 16 पन्नाबाई दोनों को चार चार लाख रुपए की सहायता प्रदान की गई है । इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष संदीप लोधी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि अंतिम छोर तक के प्रत्येक व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले इसलिए प्राथमिकता से प्रत्येक गरीब एवं श्रमिक को आर्थिक सहायता देकर उन्हें संबल प्रदान करना उद्देश्य है। असहाय 10 परिवारों को संबल योजना के अंतर्गत आज 26 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई है ।



