व्यापारहेल्थ

नमक के बाद अब हमारा आटा, तेल और चावल भी होगा डबल फोर्टिफाइड, तैयारियां प्रारंभ

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
नमक के बाद आने वाले दिनों में आटा, तेल और चावल भी डबल फोर्टिफाइड आएंगे। इससे लोगों को शुद्ध और बिना मिलावट के खाद्य पदार्थ मिलेगा। फूड सेफ्टी एंड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) पैकिंग में मिलने वाले खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों को मिलाना अनिवार्य करने जा रहा है।अभी इसके लिए गाइडलाइन नहीं है, लेकिन मिलर्स को बुलाकर इसके फायदे के बारे में बताया गया है। कुछ ब्रांड मार्केट में तेल, चावल और आटा भी डबल फोर्टिफाइड बेच रहे हैं, लेकिन ये नाममात्र के हैं। दरअसल शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलने से संपन्न और बड़ी उम्र के लोगों को भी कुपोषण होता है। यदि कंपनी और मिलर्स ही आटा, तेल और चावल में डबल फोर्टिफाइड करके बेचेंगे तो आम लोगों की सेहत में सुधार होगा।
उपभोक्ता कैसे कर सकते हैं पहचान….
आटा, चावल, खाने के तेल के डबल फोर्टिफाइड होने से सेहत पर क्या असर होगा?
खाने के तेल में विटामिन ए और डी मिलने से इम्युनिटी पावर को मजबूत होगी। इसी तरह आटा और चावल में आयरन, फॉलिक एसिड और विटामिन बी-12 को मिलाया जाएगा, जो शरीर में खून की कमी को पूरा करेगें और एनिमिया से बचाव होगा।
क्या ये अनिवार्य कर दिया गया है?
जिला औषधि एवं खाद्य प्रशासन विभाग रायसेन अधिकारी सुषमा पथरोल ने बताया कि अभी ये अनिवार्य नहीं किया गया है।लेकिन आने वाले दिनों में प्रोडक्ट में ये मिलकर आएगा।एफएसएसएआई इस पर काम कर रही है।
डबल फोर्टिफाइड प्रोडक्ट की पहचान कैसे होगी?
प्रोडक्ट फोर्टिफाइड है या नहीं इसकी पहचान के लिए उसमें प्लस-एफ का साइन बना होगा। साथ ही उसमें कौन से मिनरल्स मिलाए गए हैं, इसकी जानकारी भी पैकेट पर डिस्प्ले होगी।
ओपन मार्केट में कितने प्लेयर हैं, जो डबल फोर्टिफाइड प्रोडक्ट को एडॉप्ट करने पर काम कर रहे हैं?
देश में 62 टॉप प्लेयर हैं, जो 110 प्रकार के ब्रांड को फोर्टिफाइड कर रहे हैं। यानी कि प्रोडक्ट बनाने के लिए इनको प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
ये विटामिन मिलते हैं…
खाद्य सुरक्षा अधिकारी पथ्रोल ने बताया कि खाने के तेल में विटामिन ए और डी है, नमक में आयोडीन के साथ आयरन भी है, दूध में कैल्शियम और विटामिन है, आटे में भी आयरन और विटामिन मिलाया जाता है।

Related Articles

Back to top button