धार्मिक

सत्संग में वह शक्ति है जो व्यक्ति के जीवन को बद‌ल देती है : वीरेंद्र शास्त्री

धूमधाम के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया, बड़ी संख्या में ढोल नगाड़ों की धुन पर झूमते नाचते रहे भक्त
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । बुंदेलखंड की प्रसिद्ध नगरी बांदकपुर धाम में देव श्री जागेश्वर नाथ मंदिर में तिवारी परिवार समस्त जुझार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन में कथा व्यास श्री वीरेंद्र शास्त्री जी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा श्रवण कराई जा रही है और बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित हो रहे हैं कथा व्यास वीरेंद्र शास्त्री जी ने कहा की मनुष्य जीवन में जाने अनजाने में प्रतिदिन कई पाप होते है उनका ईश्वर के समक्ष एक मात्र प्रयश्चित करना ही एक मुक्ति पाने का उपाय है उन्होंने ईश्वर आराधना के साथ अच्छे कर्म करने का आवाहन किया जीवन मे सत्संग व शास्त्रों में बताएँ आदेशों का श्रमण करने का आवहन करते हुये कहा की सत्संग में वह शक्ति है जो व्यक्ति के जीवन को बद‌ल देती है व्यक्ति को अपने जीवन मे कोध, मोह, लोभ अभिमान आदि का त्याग कर श्रेष्ठ कर्म करने चाहिए और प्रहलाद चरित, एवं राम जन्म, कृष्ण अवतार आदि प्रसंगों पर प्रवचन करते हुये कहा की भगवान के नाम मात्र से ही व्यक्ति भवसागर से पार उतर जाता है और बड़ी धूमधाम के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया साथ ही नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जय करो के साथ गूंज उठा और बड़ी संख्या में ढोल नगाड़ों की धुन पर भक्त झूमते नाचते रहे। कथा यजमान पुत्री आराधना तिवारी, लोकेंद्र संतोषी तिवारी है। इस अवसर पर द्वारका प्रसाद तिवारी, उषा तिवारी, लोकेंद्र तिवारी, संतोषी तिवारी, दीपेंद्र तिवारी, तेजेंद्र तिवारी, अनुज तिवारी, अनुराधा तिवारी, दिव्यांश तिवारी, सारांश तिवारी, प्रभुदयाल तिवारी, माया तिवारी, संजय तिवारी, ममता तिवारी, गणेश मिश्रा, मेघा मिश्रा, मनोज मिश्रा, भावना मिश्रा, मनसा मिश्रा, ओम मिश्रा, गोविंद मिश्रा, शिव मिश्रा, प्रद्युम्न मिश्रा, महिमा मिश्रा, बबलेश मिश्रा, मनु मिश्रा, धर्मेन्द्र गौतम, मनीषा गौतम, दीपिका गौतम, परी गौतम, गोरी गौतम, देवी चौबे, नीतू चौबे, विनोद दुबे, पूनम दूबे, हेमेंद्र असाटी राजन, वंदना असाटी, खिलान महोबिया, नीरज महोबिया, कड़ोरी सेन आदि की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button