शिकागो उद्बोधन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

सिलवानी। गुरुवार को शासकीय महाविद्यालय सिलवानी में स्वामी विवेकानंद के करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान से प्राचार्य मनोहर लाल कोरी की उपस्थित में शिकागो उद्बोधन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. लक्ष्मीकांत नेमा के द्वारा छात्र छात्राओं को विवेकानंद के जीवन परिचय एवं उनके द्वारा शिकागो उद्बोधन में कही गई बातों पर विस्तार से विचार व्यक्त किए गए, उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा विश्व कल्याण एवं वसुदेव कुटुंबकम की बात वर्तमान के परिपेक्ष में भी सही सिद्ध हो रही है। कार्यक्रम में डॉ. सुनीता ठाकुर के द्वारा भी स्वामी विवेकानंद जी के शिकागो उद्बोधन के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम का संचालन स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी राघवेंद्र राजपूत के द्वारा किया गया, उनके द्वारा भी शिकागो उद्बोधन के प्रमुख अंशों का वर्णन किया गया एवं यह भी बताया गया कि वर्तमान जीवन में विवेकानंद युग पुरुष के रूप में क्यों पूछे जाते हैं एवं हमें स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से क्या मार्गदर्शन लेना चाहिए। कार्यक्रम में आभार डॉ. रामानुज रघुवंशी के द्वारा किया गया एवं इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं लैब टेक्नीशियन एवं लैब अटेंडर मौजूद थे। कार्यक्रम में विशेष तकनीकी सहयोग नवीन रजक, सुनील सोनी एवं राहुल साहू के द्वारा दिया गया।



