मध्य प्रदेश

विधायक रामपाल सिंह का ग्रामीणों ने किया स्वागत

सिलवानी । मंगलवार को ग्राम पंचायत जैतपुर के ग्राम पटना में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सिलवानी विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत का ग्राम बेरखेड़ी जाते समय पटना में स्वागत किया गया। उन्होंने ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी और तत्काल अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देश दिए । इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिसमें प्रमुख रूप से प्रेमनारायण कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, पृथ्वी आदिवासी, कपिल आदिवासी, बृजेश कुशवाह सहित युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button