फिर चला मामा का बुल्डोजर, नाबालिक के साथ दुष्कर्म के आरोपी के मकान, कब्जे को किया जमीदोज
सिलवानी। शनिवार को सिलवानी तहसील के बम्होरी थाना क्षेत्र मे ऊषापुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन ने 8 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाले आरोपी राजा कुशवाहा राजा कुशवाहा पिता रामकिशन कुशवाहा के मकान के अवैध निर्माण पर जेसीबी मशीन चलाई गई। इसके अलावा 3 एकड़ वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे पर खेती की जा रही थी जिसे मुक्त कराकर वनविभाग को सौपी गई। यह कार्यवाही दोपहर 11 बजे से 12 बजे तक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर एसडीओपी राजेश तिवारी, तहसीलदार रामजीलाल वर्मा, बम्होरी थाना प्रभारी भरत सिंह,वन परिक्षेत्र अधिकारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
ज्ञातव्य है कि 13 अप्रैल को घटना घटित हुई थी। ग्राम ऊषापुर में फरियादी के परिजनो की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 आईपीसी एवं पास्को एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।आरोपी ने पड़ोस में ही रहने वाली 8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म किया था। जिससे उसकी हालत खराब हो गई थी। जिसे इलाज के लिये रायसेन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में भोपाल रेफर किया गया। कलेक्टर अरविन्द दुबे, पुलिस अधीक्षक विकास शाहबाल ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई।
एसडीओपी राजेश तिवारी ने बताया कि पूर्व में ही आरोपी परिवार को नोटिस दिया गया था। इसके बाद अवैध निर्माण और कब्जे को हटाया गया है।



