कलेक्टर के निर्देश पर लर्निंग लाइसेंस के लिए 13 महाविद्यालय में लगेंगे शिविर

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा जिले के 13 महाविद्यालयों में लर्निंग लाइसेंस कैम्प का आयोजन किया जा रहा है ।
अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विमलेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि लर्निंग लाइसेंस हेतु आयोजित किये जा रहे कैम्प के तहत 9 जुलाई 2024 को शासकीय तिलक महाविद्यालय, 11 जुलाई को शासकीय कन्या महाविद्यालय में कैंप आयोजित किया जायेगा । इसी तहत 15 जुलाई को शासकीय महाविद्यालय विजयराघवगढ़ तथा 18 जुलाई को शासकीय महाविद्यालय बरही में लर्निंग लायसेंस हेतु कैंम्प आयोाजित किया जायेगा।
जबकि 22 जुलाई को स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद मे तथा 24 जुलाई को शासकीय महाविद्यालय बड़वारा में कैंप आयोजित होगा । इसी प्रकार 26 जुलाई को वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय बहोरीबंद में तथा 31 जुलाई को शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा, 1 अगस्त को शासकीय महाविद्यालय सिलौड़ी, 5 अगस्त को शासकीय महाविद्यालय उमरियापान, 7 अगस्त को शासकीय महाविद्यालय रीठी, 9 अगस्त को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय कटनी और 12 अगस्त 2024 को आई टीआई कॉलेज कटनी में लर्निंग लायसेंस हेतु शिविर आयोजित किया जायेगा।



