महाविद्यालय जनभागीदारी समिति, जन अभियान परिषद एवं पुलिस प्रशासन ने संयुक्त तिरंगा रैली निकाली

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । हर घर तिरंगा, हर घर स्वाच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में जनभागीदारी समिति, जन अभियान परिषद एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन कर हर घर तिरंगा लहराएंगे, भारत का गौरव बढ़ायेंगे, वंदे मातरम, भारत माता की जय के साथ किया गया। तिरंगा रैली पुलिस थाना उमरियापान से प्रारंभ होकर झंडा चौक, न्यू बस स्टैंड, अधेलीबाग तिराहा तक सामूहिक तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली में महाविद्यालय जन भागीदारी समिति, जन अभियान परिषद, फारेस्ट विभाग, पुलिस स्टाफ व छात्र छात्राओं ने तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारे लगाते सड़कों पर चल रहे थे। रैली की शुरुआत पुलिस थाने से थाना प्रभारी दिनेश तिवारी, फारेस्ट विभाग के अधिकारी, जन अभियान परिषद एवं जनप्रतिनिधियों ने हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई।
रैली का उद्देश्य नागरिकों को 15 अगस्त पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है, जिससे राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और एकता की भावना को और मजबूत किया जा सके। इस दौरान काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



