दुर्गा मंदिर में चोरों का धाबा, सोना चांदी के जेवर लेकर हुए फरार

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले की बेगमगंज में एक सनसनी खेज चोरी का मामला सामने आया है जहां ग्राम तुलसीपार के दुर्गा मंदिर में अज्ञात चोरों ने रात के आखिरी पहर मंदिर का ताला तोड़कर मूर्ति को पहनाए हुए सोने चांदी के जेवर छत्र वगैरा चुरा ले गए जब सुबह पुजारी जगदीश प्रसाद तिवारी मंदिर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर उन्होंने ग्राम सरपंच व अन्य लोगों को बुलाया और मंदिर के अंदर जाकर देखा कि दुर्गा जी की मूर्ती पर चढे / पहने हुए जेवर जिसमे की सोने का एक गले मे पहना हुआ हार, एक मंगल सूत्र, एक कमर की करधौनी तथा चांदी के तीन नग क्षत्र व पैरो मे पहनी हुई एक जोडी चांदी की पायले कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया है। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए और थाना बेगमगंज पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुजारी जगदीश प्रसाद तिवारी ने बताया कि वह ग्राम तुलसीपार के राजमंदिर पर रहते है तथा ग्राम तुलसीपार के तीनो मंदिरो की पूजा पाठ व पुजारी का काम पिछले 15-20 साल से कर रहे 26 अक्टूबर शाम करीब 07.30 बजे मंदिर की पूजा पाठ कर गेट पर ताला लगाकर चले गए थे सुबह 6 बजे जब मंदिर में पूजा पाठ करने पहुंचे तो उक्त घटना सामने आई।
ग्रामीणों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि अज्ञात चोरों का शीघ्र पर्दाफाश किया जाए वहीं करीब के ग्राम जरुआ में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे चार लोगों को पुलिस पूछताछ के लिए लेकर आई है।



