क्राइम

सहकारी बैंक की खिड़की तोड़कर 7 लाख 50 हजार रुपया चुरा ले गए चोर

बैंक में 22 लाख रुपये केश रखा
बैंक के पीछे से चोरों ने खिड़की तोड़कर चोरी को दिया अंजाम

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । दमोह जिले अंतर्गत थाना तेजगढ़ में सहकारी बैंक में देर रात चोरों ने दीवाल में छेद करके एव खिड़की तोड़कर 7 लाख 50 हज़ार रुपए पार कर दिए। गनीमत रही की 14.50 लाख रुपये चोरों की नजर से बच गए । मामला तेजगढ़ थाना क्षेत्र का है पुलिस मामले की जांच कर रही है. जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित सहकारी बैंक में देर रात चोरों ने दीवाल में सुराख करके चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. दीवाल में छेद करने के साथ ही उन्होंने खिड़की तोड़ दी लॉकर का एक दरवाजा भी उन्होंने तोड़ दिया जिसमें 7 लाख 50 हजार रुपए रखे हुए थे. जबकि चोरों ने एक दूसरी दरवाजा को खोलने या तोड़ने का प्रयास किया लेकिन संभवतः उसमें या तो सफल नहीं हो पाए या फिर उसे लाकर में रखे 14 लाख 50 हजार रूपयों पर उनकी नजर से नहीं पड़ पाई. अन्यथा यह चोरी 22 लाख रुपए की होती. हालांकि मामला पूरा संदिग्ध बना हुआ है. घटना 4 और 5 तारीख की दरमियानी रात की बताई जा रही है दरअसल 5 तारीख को सिंग्रामपुर में कैबिनेट की बैठक थी. जिसमें जिले भर के आला अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगी हुई थी इसके अलावा आम जनता भी सिंग्रामपुर पहुंची थी. जिसके कारण मामला पहले दिन तो चोरी की किसी को भनक नहीं लगी और मामला दब सामने आ जब तेजगढ़ बैंक मेनेजर ने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई. पुलिस ने डॉग ओर एफएसएल टीम के सहयोग से चोरों का पता लगाने का प्रयास किया लेकिन प्राथमिक तौर पर उन्हें सफलता नहीं मिली हालांकि पुलिस अभी भी हर पहलू पर जांच कर रही है फिगर अन्य सूराग तलाश रही चोर कोई भी हों सकता हैं इसका पता लगाने का भी प्रयास कर रही है।
तेजगढ़ थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया कि चोरों ने बैंक के पीछे वाली खिड़की दीवाल में छेद करके चोरी की यह बात सही है कि बैंक में 22 लाख रुपए रखे थे इसमें से कर 7 लाख 50 हजार रुपए ले गए संभव है कि उनकी नजर 14.50 लाख रुपए पर नहीं पड़ पाई या फिर तिजोरी नहीं खुली शायद इसलिए बच गए हैं लेकिन हम हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button