क्राइम

चोर सूने घर से ले उड़े नकदी सोना चांदी के जेव

घर के परिजन सिर्फ 6 घंटे के ताला लगाकर शादी में गया, चोर घर की दीवार फांदकर घुसे
चोर मचा रहे धमाल. जिला मुख्यालय पर चोरों ने फिर बोला धावा

रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन।
थाना कोतवाली के तहत वार्ड 9 रायसेन में एक राजपूत परिवार सिर्फ छह घंटे के लिए एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए गया था।घर के सूनापन का भरपूर फायदा उठाते हुए चोर गिरोह लगभग 5 लाख रुपये कीमत के आभूषणों समेत कीमती कपड़े साड़ियां चोरी कर फरार हो गया है।
कोतवाली थाना रायसेन टीआई आशीष सप्रे ने बताया कि रायसेन शहर के बीचो बीच वार्ड 9 स्थित तालाब मोहल्ले में चोर दीवार फांदकर भीतर घुसे। चोर गिरोह करीब 5 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और नकदी, कीमती कपड़े नकदी ले फरार हो गया। एक राजपूत परिवार ताला लगाकर एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। इस दौरान सिर्फ 6 घंटे घर पर ताला लटका रहा। कुछ घंटों में ही चोरों ने रैकी की और दीवार कूदकर अंदर घुसे और दो ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर 9 ताला मोहल्ला निवासी कोर्ट रायसेन के रिटायर्ड कर्मचारी विजय सिंह राजपूत ने बताया भोपाल में राजपूत परिवार की शादी में शामिल होने विजय सिंह राजपूत अपनी धर्मपत्नी मंगलवार को सुबह 10 बजे घर से निकले थे। शाम 5:30 बजे बेटा सौरभ राजपूत और बहू भी शादी में शामिल होने भोपाल पहुंचे। इसी बीच सूने मकान में चोर दीवार कूदकर घुसे।इसके बाद चोरों ने मकान के गेट का ताला तोड़कर कमरे में पहुंचे। यहां अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे 7 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवरात सहित 25 हजार रुपए नकदी और कीमती कपड़े लेकर भाग निकले। राजपूत परिवार रात 12 के पहले-पहले घर पर पहुंचे तो देखा मकान के मेन गेट का ताला टूटा था। पत्नी ने अंदर कमरे में गई तो अलमारी खुली थी और सामान चारों तरफ बाहर पड़ा था। यहां से जेवर भी गायब थे।
इधर एसडीओपी अदिति भावसार ने बताया कि राजपूत परिवार के लोग बाहर शादी में शामिल होने गए थे। इसी दौरान चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। रात में ही पुलिस ने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ भादवि की धारा 379, 480 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।मकान के आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। जल्द ही चोरों को भी पता चल जाएगा। चिंता की कोई बात नहीं है।

Related Articles

Back to top button