आज का पंचांग मंगलवार, 29 नवम्बर 2022
आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचाग 🧾
मंगलवार 29 नवम्बर 2022
हनुमान जी का मंत्र : हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् ।
🌌 दिन (वार) – मंगलवार के दिन क्षौरकर्म अर्थात दाढ़ी काटने या कटाने से उम्र कम होती है। अत: इस दिन बाल और दाढ़ी नहीं कटवाना चाहिए । मंगलवार को बजरंगबली की पूजा का विशेष महत्व है।
मंगलवार को यथासंभव मंदिर में हनुमान जी के दर्शन करके उन्हें लाल गुलाब, इत्र अर्पित करके बूंदी / लाल पेड़े या गुड़ चने का प्रशाद चढ़ाएं । हनुमान जी की पूजा से भूत-प्रेत, नज़र की बाधा से बचाव होता है, शत्रु परास्त होते है।
मंगलवार के व्रत से सुयोग्य संतान की प्राप्ति होती है, बल, साहस और सम्मान में भी वृद्धि होती है।
🔮 शुभ विक्रम संवत्-2079, शक संवत्-1944, हिजरी सन्-1443, ईस्वी सन्-2022
🌐 संवत्सर नाम-राक्षस
✡️ शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर)
☸️ काली सम्वत 5123
☣️ सायन दक्षिणायन
🌦️ ऋतु – सौर हेमन्त ऋतु
🌤️ मास – मार्गशीर्ष माह
🌘 पक्ष – शुक्ल पक्ष
📆 तिथि :- षष्टी 11.04 AM तक तत्पश्चात सप्तमी
✏️ तिथि के स्वामी :- षष्टी तिथि के स्वामी भगवान कार्तिकेय जी और सप्तमी तिथि के स्वामी सूर्य देव जी है।
💫 नक्षत्र – श्रवण 8.38 AM तक तत्पश्चात धनिष्ठा
🪐 नक्षत्र के देवता, ग्रह स्वामी- श्रवण नक्षत्र के देवता विष्णु और सरस्वती जी तथा स्वामी चंद्र देव जी है।
📢 योग :- ध्रुव 14.53 PM तक तत्पश्चात व्याघात
⚡ प्रथम करण : तैतिल – 11:04 ए एम तक
✨ द्वितीय करण : गर – 09:58 पी एम तक वणिज
🔥 गुलिक काल : – दोपहर 12:00 से 01:30 तक है ।
⚜️ दिशाशूल – मंगलवार को उत्तर दिशा का दिकशूल होता है। यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से गुड़ खाकर जाएँ ।
🤖 राहुकाल दिन – 3:00 से 4:30 तक राहू काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है।
🌞 सूर्योदय – प्रातः 06:43:32
🌅 सूर्यास्त – सायं 17:17:46
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 05:07 ए एम से 06:01 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 05:34 ए एम से 06:55 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 11:48 ए एम से 12:30 पी एम
✡️ विजय मुहूर्त : 01:54 पी एम से 02:36 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 05:13 पी एम से 05:37 पी एम
🌃 सायाह्न सन्ध्या : 05:24 पी एम से 06:45 पी एम
💧 अमृत काल : 09:25 पी एम से 10:55 पी एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 11:43 पी एम से 12:37 ए एम, नवम्बर 30
🌸 द्विपुष्कर योग : 11:04 ए एम से 06:55 ए एम, नवम्बर 30
❄️ रवि योग : 06:55 ए एम से 08:38 ए एम
☄️ ध्रुव योग – आज दोपहर 2 बजकर 53 मिनट तक
🌺 श्रवण नक्षत्र – आज सुबह 8 बजकर 28 मिनट तक
🚕 यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
👉🏼 आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नमः
💁🏻♀️ आज का उपाय-बहते जल में 250 ग्राम बताशे प्रवाहित करें।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – पंचक प्रारंभ/द्विपुष्कर योग/स्कंद षष्ठी, मार्तडभैरवोत्थापन, चंपाषष्ठी, ओंकारनाथ श्रीवास्तव – कवि स्मृति दिवस, पंचक प्रारंभ 19: 50
✍🏽 विशेष – मित्रों, षष्ठी तिथि को तैल कर्म अर्थात शरीर में तेल मालिश करना या करवाना एवं सप्तमी तिथि को आँवला खाना तथा दान करना भी वर्ज्य बताया गया है। षष्ठी तिथि के स्वामी भगवान शिव के पुत्र स्वामी कार्तिकेय हैं तथा नन्दा नाम से विख्यात यह तिथि शुक्ल एवं कृष्ण दोनों पक्षों में मध्यम फलदायीनी मानी जाती है। इस तिथि में स्वामी कार्तिकेय जी के पूजन से सभी कामनाओं की पूर्ति होती है। विशेषकर वीरता, सम्पन्नता, शक्ति, यश और प्रतिष्ठा कि अकल्पनीय वृद्धि होती है।
🗣️ श्लोक : १.१.५(1.1.5) सूक्त
अ॒ग्निर्होता॑ क॒विक्र॑तुः स॒त्यश्चि॒त्रश्र॑वस्तमः । दे॒वो दे॒वेभि॒रा ग॑मत् ॥
हे अग्नि देव! तुम दूसरे देवों के साथ इस यज्ञ में आओ. तुम यज्ञ के होता, बुद्धिसंपन्न, सत्यशील एवं परमकीर्ति वाले हो
🛕 Vastu tips 🏚️
पत्नी पति के बाईं ओर सोए.
यदि कमरे में ड्रेसिंग टेबल हो, तो इस बात का ख़्याल रखें कि सोते समय आपका प्रतिबिंब आईने पर न पड़ने पाए. यदि ऐसा हो, तो आईने कोढंक दें.
लव बर्ड, मैंडरीन डक जैसे पक्षी प्रेम के प्रतीक हैं. इनकी छोटी मूर्तियों का जोड़ा कमरे में रखें.
बेडरूम में हल्की व ख़ूबसूरत लाइट व्यवस्था हो, पर रोशनी सीधी पलंग पर न पड़े.
वास्तु के अनुसार बेडरूम में बाथरूम नहीं होना चाहिए, क्योंकि दोनों की ऊर्जाओं का परस्पर आदान-प्रदान सेहत के लिए अच्छा नहीं होता.
फिर भी बेडरूम में बाथरूम रखना चाहते हों, तो नैऋत्य कोण में बनवाएं. यदि ऐसा संभव न हो, तो वायव्य कोण (उत्तर-पश्चिम) में भी बाथरूम बनवाया जा सकता है.
अगर बेडरूम में बाथरूम है, तो हर पूर्णिमा या शुक्रवार को नमक के पानी से बाथरूम धोएं.
ऐसे कपल्स, जो संतान सुख पाना चाहते हैं, वे श्रीकृष्ण का बाल रूप दर्शानेवाली फोटो अपने बेडरूम में लगाएं.
बेड के नीचे मोर पंख रखें.
बेडरूम में पूजा स्थल बनवाना या देवी-देवताओं की तस्वीर लगाना वास्तु शास्त्र के अनुसार ठीक नहीं है, फिर भी यदि चाहें,तो राधा-कृष्ण की तस्वीर बेडरूम में लगा सकते हैं.
यदि आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और इसी वजह सेे दांपत्य जीवन सुखमय नहीं है, तो सुंदर से बाउल मेें पवित्र क्रिस्टल को चावल के दानों के साथ मिलाकर रखें.
♻️ जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
डाइजेशन बढ़ता है चने का पानी डाइजेशन बढ़ाने में भी काफी कारगर है। अगर आप इस पानी में काला नमक मिला कर पिएं तो ये आपकी आंतो साफ करते हुए मेटाबोलिज्म को ठीक करेगा जिससे आपका डाइजेशन बेहतर होगा।
कब्ज की समस्या होगी दूर कब्ज की समस्या में चने का पानी पीना काफी कारगर हो सकता है। ये मेटाबोलिक रेट बढ़ता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। ये सूखे मल में पानी जोड़ता है और इसे पेट से बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए, अगर आपको कब्ज है तो चना और चने का पानी दोनों ही आपके लिए फायदेमंद है।
पैरों में अकड़न को कम करता है चने का पानी मांसपेशियों को मजबूती देने में मदद कर सकता है। ये आयरन और प्रोटीन दे सकता है जिससे मांसपेशियों को ताकत मिलती है और इससे पैरों में अकड़न कम होती है। जिल लोगों को लगातार पैरों में दर्द की समस्या रहती है उनके लिए चने का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है।
🍶 आरोग्य संजीवनी 🍶
बच्चों में गठिया का कारण-बच्चों में गठिया के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन, इसका सबसे बड़ा कारण आपकी जीन्स से जुड़ा हुआ है। अगर आपकी फैमिली में जुवेनाइल अर्थराइटिस के मामले रहे हैं तो आगे के आने वाले बच्चों में भी यह हो सकता है। दरअसल, ये कुछ एंटीजन जीन्स की खराबियों के कारण होता है जिसमें क आपका इम्यून सिस्टम आप पर ही हमला कर देता है। पर इसके अलावा बात करें तो बीते कुछ सालों में बच्चों में
-फिजिकली एक्टिविटी की कमी
-डाइट में कैल्शिम, मैग्नीशियम और प्रोटीन की कमी
-एक्सरसाइज ना करना
घर के बार ना खेलना
धूप की कमी इनके बड़े कारणों में से एक है।
📖 गुरु भक्ति योग 🕯️
आचार्य श्री गोपी राम के अनुसार पृथ्वी पर मनुष्य के रूप में हर व्यक्ति का जन्म किसी न किसी कारण से हुआ है. ईश्वर ने मनुष्य और पशु में कई समानता रखी है लेकिन ज्ञान और बुद्धि ही वहीं एक चीज है जो इंसानों को पशु से अलग बनाती है. भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति का पूरा जीवन जिम्मादारियों को पूरा करने में ही निकल जाता है. इस आपाधापी में वह कुछ ऐसे जरूरी काम भूल जाता है जिससे उसके जाने का बाद इसका हर्जाना परिवार को भुगतना पड़ता है. कहते हैं व्यक्ति को अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए कुछ ऐसे काम जरुर करना चाहिए जिससे उसकी मृत्यु के बाद भी उसका पूरा परिवार सुखी रहे.
धन संचय जिम्मेदारियों को पूरी करने के लिए पैसा अति आवश्यक है लेकिन कमाई का कुछ हिस्से की बचत जरूर करें. ये धन मुश्किल समय में आपके और परिवार का साथ देगा. आर्थिक तंगी होने पर भी कभी किसी के सामने हाथ नहीं फैलाने पड़ेंगे. जो लोग अनावश्यक खर्च न करते हुए धन संचय पर गौर करते हैं उन्हें कभी दुख-दरिद्रता का सामना नहीं करना पड़ता.
मेहनत ही करेगी भविष्य की सुरक्षा हम कहते हैं व्यक्ति को आलस त्याग कर परिश्रम में जुट जाना चाहिए और अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करना चाहिए इसी में उसका और परिवार का कल्याण है जवानी में अगर मन लगाकर मेहनत कर ली तो बुढ़ापा हंसी-खुशी कटेगा. श्री गोपी राम के अनुसार मौजूदा हालातों को देखते हुए स्वास्थ, परिवार कल्याण की योजनाओं पर ध्यान दें और लगातार मेहनत करते रहते हैं.
व्यवहार में विनम्रता व्यक्ति का दूसरों के प्रति व्यवहार उसके जीवन को बहुत प्रभावित करता है अपने आचरण में विनम्रता का भाव रखें, वाणी के संयम का पूरा खयाल रखें. जो अपने व्यवहार से मान-सम्मान प्राप्त करता है उसे जीवन में कभी तकलीफों का मुंह नहीं देखना पड़ता. ऐसे लोगों की मदद के लिए कई हाथ आगे आ जाते हैं।
●●●●●★᭄ॐ नमः श्री हरि नम: ★᭄●●●●●
⚜️ आपके उपर यदि मंगल कि दशा चल रही हो और आप किसी प्रकार के मुकदमे में फंस गये हों तो भगवान कार्तिकेय का पूजन करें। मुकदमे में अथवा राजकार्य से सम्बन्धित किसी कार्य में सफलता प्राप्ति के लिये षष्ठी तिथि के सायंकाल में शिवमन्दिर में छः दीप दान करें। कहा जाता है, कि स्वामी कार्तिकेय को एक नीला रेशमी धागा चढ़ाकर उसे अपने भुजा पर बाँधने से शत्रु परास्त हो जाते हैं एवं सर्वत्र विजय कि प्राप्ति होती है।
जिस व्यक्ति का जन्म षष्ठी तिथि को होता है, वह व्यक्ति सैर-सपाटा पसंद करने वाला होता है। इन्हें देश-विदेश घुमने का कुछ ज्यादा ही शौक होता है अत: ये काफी यात्राएं करते रहते हैं। इनकी यात्रायें मनोरंजन और व्यवसाय दोनों से ही प्रेरित होती हैं। इनका स्वभाव कुछ रूखा जैसा होता है और छोटी छोटी बातों पर भी लड़ने को तैयार हो जाता हैं।

