ढीमरखेडा बनेगा परीक्षा केंद्र, कालेज छात्रों को मिली सुविधा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। शासकीय महाविधालय ढीमरखेडा के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को अब परीक्षा देने 40 किलोमीटर दूर सिहोरा कालेज नहीं जाना पडेगा। इस संबंध विश्वविधालय सूत्रों के मुताबिक ढीमरखेडा को परीक्षा केंद्र बनाने की स्वीकृति दे दी गई है। इसके शीघ्र ही आदेश जारी किए जाएंगे। गौरतलब है कालेज के छात्र-छात्राओं ने अपनी इस परेशानी के संबंध में शहडोल सांसद श्रीमति हिमाद्री सिंह को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए ढीमरखेडा में ही परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की थी। प्रतिनिधि पदमेश गौतम ने बताया सांसद श्रीमति सिंह ने छात्र-छात्राओं की इस परेशानी को लेकर तत्काल विश्वविधालय के अधिकारियों से चर्चा की। जिसके बाद विश्वविधालय से ढीमरखेडा को परीक्षा केंद्र बनाने की स्वीकृति की जानकारी मिली है। परीक्षा केंद्र बनने से कालेज विधार्थियों में हर्ष है।



