पूज्य संतो की उपस्थिति मे मरेठी मे संपन्न हुआ सकल हिंदू सम्मेलन

सिलवानी । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ छींद मंडल के अंतर्गत ग्राम मरहेठी में सकल हिंदू सम्मेलन हुआ जिसमें छींद मंडल सभी 8 ग्रामो के नागरिकों महिलाओ ने भाग लिया एवं समूचे समाज ने हिन्दू एकता का परिचय दिया इसी दौरान समस्त क्षेत्र के सभी समाज बंधु उपस्थित रहे एवं सभी ने साथ में सहभोज किया और हिन्दू एकता का अटूट परिचय इस सम्मेलन के माध्यम से देखने को मिला।
विदिशा विभाग के विभाग प्रचारक जी ने अपने उद्बोधन में पांच परिवर्तन पर जोर दिया एवं सभी से सामूहिक संकल्प दिलवाया कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, नागरिक शिक्षाचार, समरसता व स्व का भाव इनको विस्तार सभी के समक्ष रखा
मुख्य वक्ता के रूप में सौरभ सिंह ने बताया कि किस प्रकार हमारा समाज पहले मुगलों से अंग्रेजों से लड़ा और गुलाम बिरहा लेकिन फिर भी फिर से आजाद होकर आज विश्व का मार्गदर्शन करने के लिए खड़ा है इस सब के पीछे कारण है हमारे पूर्वजों द्वारा बनाई गई कुटुंब व्यवस्था इस कुटुंब व्यवस्था के कारण हमें कोई तोड़ नहीं पा रहा है इसलिए आज आवश्यक है कि हमारे परिवार टूटे ना इसके लिए हमें मोटी मोटी चार-पांच चीजों पर ध्यान देना पड़ेगा जैसे भजन, भोजन, भ्रमण, भूषा ये हमारे पूर्वज जो बना कर गए है उसे ही ग्रहण करना होगा।
हिंदू सम्मेलन में परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 श्री जितेंद्रिया नंद जी महाराज जी नेपाल वाले, प्रसिद्ध कथावाचक प्रशांत जी दीक्षित केवलारी वाले, श्री श्री 1008 रामकृष्ण दास जी त्यागी, संतोष जी दुबे, विदिशा विभाग के विभाग प्रचारक सौरभ सिंह, आयोजन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह छोटू भैया, सहसंयोजक वंदना राठौर, विजय आदिवासी यह सभी मंच पर उपस्थित रहे।




