वैक्सीनेशन सेंटर में शांति व्यवस्था का लिया जायजा
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया उमरिया पान।
उमरिया पान । एसपी मयंक अवस्थी के निर्देशानुसार वैक्सीनेशन सेंटरो में शांति व्यवस्था के मद्देनजर उमरिया पान क्षेत्र में थाना प्रभारी गणेश प्रसाद विश्वकर्मा ने कोविड सैंटरो का निरीक्षण कर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने क्षेत्र के वैक्सीनेशन सेंटर उमरिया पान, बम्हनी, मुरवारी, शुक्ल पिपरिया सैंटरो का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत शुक्ल पिपरिया मैं टीकाकरण महा अभियान में वैक्सीनेशन केंद्र बनाया गया जिसमें सुबह से ही टीकाकरण कराने के लिए महिलाएं एवं पुरुषों का सुबह से बड़े उत्साह के साथ वैक्सीन लगवाई। यहां लक्ष्य 100 का था 117 नागरिकों ने वैक्सीन का पहला टीकाकरण करवाया। ग्राम प्रधान फागूराम पटेल, जीआरएस युसूफ खान , आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे। साथ ही भ्रमण के दौरान पुलिस ने लोगों को वैक्सीन लगवाने प्रेरित भी किया। वही पुलिस ने क्षेत्र में बिना मास्क घूम रहे 13 लोगों के खिलाफ चलानी कार्यवाही कर एवं एक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 14 चालान कर 1800 सम्मन शुल्क वसूल किया गया। पुलिस ने ग्राम पकरिया में एक आरोपी के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब जब तक कर कार्यवाही भी की गई। इस कार्यवाही में एसआई रविशंकर पांडे, एएसआई मानसिंह मार्को, प्रधान आरक्षक सत्यदेव, आरक्षक जगन्नाथ, रत्नेश दुबे आदि स्टॉप मौजूद रहा।



